सरहुल शोभायात्रा के लिए एहतियात
रांची : सरहुल की शोभायात्रा के कारण मंगलवार दोपहर 12 बजे से रांची के सभी इलाकों में बिजली बंद रहेगी. यह बिजली रात दस बजे तक बंद रहेगी. यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है. रांची एरिया बोर्ड के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक धनेश झा ने कहा कि जैसे -जैसे प्रशासन की अोर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 20, 2018 8:38 AM
रांची : सरहुल की शोभायात्रा के कारण मंगलवार दोपहर 12 बजे से रांची के सभी इलाकों में बिजली बंद रहेगी. यह बिजली रात दस बजे तक बंद रहेगी. यह फैसला सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है.
रांची एरिया बोर्ड के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक धनेश झा ने कहा कि जैसे -जैसे प्रशासन की अोर से आदेश मिलते जायेगा वैसे-वैसे बिजली बहाल की जायेगी. उधर, रात में मंगलवारी जुलूस को देखते हुए भी विशेष दिशा-निर्देश दिये गये हैं. अधिकारियों को कहा गया है कि जुलूस वाले मार्ग में झंडा व तार का ख्याल रखें ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे. यह दिशा निर्देश रामनवमी महापर्व तक प्रभावी रहेगा. उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन भी दोपहर 12 बजे से बिजली बंद रहेगी.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 10:40 AM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
January 16, 2026 10:20 PM
