रांची़ : ग्रामीण कार्य विभाग में अभियंताओं का तबादला

रांची़ : ग्रामीण कार्य विभाग ने गुरुवार को कई इंजीनियरों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के नाम शामिल हैं. कई ऐसे अभियंताअों की पोस्टिंग की गयी है, जिनकी सेवा पथ विभाग से प्राप्त हुई थी. कई अभियंता विभाग में ही पदस्थापन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 6, 2018 8:34 AM
रांची़ : ग्रामीण कार्य विभाग ने गुरुवार को कई इंजीनियरों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसमें अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के नाम शामिल हैं.
कई ऐसे अभियंताअों की पोस्टिंग की गयी है, जिनकी सेवा पथ विभाग से प्राप्त हुई थी. कई अभियंता विभाग में ही पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. दो अधीक्षण अभियंता, सात कार्यपालक अभियंता व 14 सहायक अभियंताअों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया गया है. अधिसूचना में इसका उल्लेख किया गया है कि जिन अभियंताअों की सेवा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में दी गयी है, उनके लिए यह आदेश 20 अप्रैल से लागू होगा.
नाम कहां गये
अधीक्षण अभियंता
अरुण कुमार कार्य अंचल पलामू
चंद्रशेखर जायसवाल कार्य अंचल दुमका
कार्यपालक अभियंता
मनोज कु ठाकुर लातेहार
राधेश्याम मांझी कार्य प्रमंडल साहेबगंज
देव सहाय भगत पलामू
सुरेंद्र कुमार एनआरइपी साहेबगंज
गगनदेव बैठा कार्य प्रमंडल जमशेदपुर
ब्रजेश कु वर्मा एसइ रांची
विजय कु रस्तोगी इइ विशेष प्रमंडल सिमडेगा
सहायक अभियंता
दिलीप कुमार मुख्य अभियंता कार्यालय रांची
विनोद कुमार कार्य अवर प्रमंडल गढ़वा-1
रविपद मांझी कार्य अवर प्रमंडल हजारीबाग
विकास कुमार प्राक्कलन पदा, अंचल हजारीबाग
सुरेश कुमार सुमन कार्य अप्र मधुपुर, देवघर
श्रवण कुमार कार्य अप्र रामगढ़
उत्तम कुजूर कार्य अप्र नोवामुंडी, चाईबासा
डोमन मंडल कार्य अप्र लोहरदगा-1
इमिल कंडुलना जमशेदपुर
राम जनम मंडल कार्य अप्र महगामा गोड्डा
कौलेश्वर चौधरी एनआरइपी गिरिडीह
अशोक कुमार जेएसआरआरडीए
अनिल कुमार सिंह सिमडेगा
रामपुकार राम सीइ कार्यालय विशेष प्रक्षेत्र

Next Article

Exit mobile version