झारखंड : आनेवाले चुनाव का पिच तैयार करेगा निकाय चुनाव

रांची : नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो गया है. प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद है़ निकाय चुनाव में इस बार पार्टियों की भी ताकत तौले जायेंगे़ राज्य में पहली बार दलीय आधार पर मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है़ निकाय चुनाव आनेवाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए पिच तैयार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 17, 2018 8:22 AM
रांची : नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हो गया है. प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद है़ निकाय चुनाव में इस बार पार्टियों की भी ताकत तौले जायेंगे़ राज्य में पहली बार दलीय आधार पर मेयर-डिप्टी मेयर और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ है़
निकाय चुनाव आनेवाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए पिच तैयार करेगा़
इस चुनाव में जिसकी जमीन बनेगी, आने वाले समय में उसकी फसल आसानी से कटेगी़ नगर निकाय में भागीदारी से ग्रास रूट में कार्यकर्ता-नेता की टीम तैयार होगी़ पार्टियों ने इस चुनाव में ताकत भी लगायी है़ सरकार में शामिल एनडीए के घटक दलों के लिए यह चुनाव परीक्षा है़
भविष्य के लिए रणनीति का प्लॉट तैयार होगा. वहीं, यूपीए गठबंधन में भविष्य का खाका यह चुनाव तय कर सकता है़ विपक्षी दलों में जिसने बाजी मारी, गठबंधन मेंउनका भाव बढ़ेगा़ निकाय चुनाव में विपक्षी दल झामुमो, कांग्रेस, झाविमो सहित दूसरे छोटे दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है़
वर्तमान में निकाय चुनाव राज्य में अधिकांश हिस्से में हुआ है़ कोल्हान, संताल परगना, दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर के कई नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव हुए़ रांची सहित पांच जगहों पर नगर पालिका का चुनाव हुआ़ 35 जगहों में हुए चुनाव का परिणाम भविष्य के लिए कई संकेत देगा़
इन जगहों पर हुआ है चुनाव
नगर ऊंटारी नगर पंचायत
हुसैनाबाद नगर पंचायत
छत्तरपुर नगर पंचायत
लातेहार नगर पंचायत
बरहरवा नगर पंचायत
राजमहल नगर पंचायत
डोमचांच नगर पंचायत
सरायकेला नगर पंचायत
खूंटी नगर पंचायत
बुंडू नगर पंचायत
चाकुलिया नगर पंचायत
बासुकीनाथ नगर पंचायत
जामताड़ा नगर पंचायत
मेदिनीनगर नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
गिरिडीह नगर निगम
रांची नगर निगम
मधुपुर नगर परिषद
गोड्डा नगर परिषद
साहेबगंज नगर परिषद
गढ़वा नगर परिषद
पाकुड़ नगर परिषद
दुमका नगर परिषद
मिहिजाम नगर परिषद
चिरकुंडा नगर परिषद
फुसरो नगर परिषद
रामगढ़ नगर परिषद
लोहरदगा नगर परिषद
गुमला नगर परिषद
सिमडेगा नगर परिषद
चाईबासा नगर परिषद
कपाली नगर परिषद
यहां हुए उपचुनाव
नगरपालिका
देवघर नगर निगम
धनबाद नगर निगम
विश्रामपुर नगर परिषद
झुमरीतिलैया नगर परिषद

Next Article

Exit mobile version