बुंडू :भाजपा के राजेश अध्यक्ष, आजसू के प्रदीप उपाध्यक्ष

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेश उरांव की जीत हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू के प्रदीप मुंडा को 788 मतों से पराजित किया. प्रदीप मुुंडा को 2070 मत मिले. वहीं झामुमो व राजद प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गयी. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम बुंडू सरोज तिर्की ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राजेश उरांव की जीत हुई. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आजसू के प्रदीप मुंडा को 788 मतों से पराजित किया. प्रदीप मुुंडा को 2070 मत मिले. वहीं झामुमो व राजद प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गयी.
निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम बुंडू सरोज तिर्की ने राजेश उरांव को प्रमाणपत्र सौंपा. वहीं उपाध्यक्ष पद पर आजसू के सुनील कुमार जायसवाल विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयहो संस्था समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकिशोर कुशवाहा को 844 मतों से हराया. निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी जामनीकांत प्रसाद ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया. भाजपा प्रत्याशी राधा देवी तीसरे व कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार महतो उर्फ रोशन चौथे स्थान पर रहे.
झामुमो व राजद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी की जमानत जब्त
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मिले मत
सुनील कुमार जायसवाल आजसू 2544
राजकिशोर कुशवाहा निर्दलीय 1700
राधा देवी भाजपा 1423
प्रदीप कुमार महतो कांग्रेस 1230
रंजीत मोदक निर्दलीय 1006
विनय कुमार जायसवाल झाविमो 910
भीम नायक निर्दलीय 664
अजय बिद तृणमूल कांग्रेस 372
कृष्णा प्रमाणिक झामुमो 202
राजकिशोर प्रसाद राजद 172
धनंजय कुमार साहू निर्दलीय 168
विश्वजीत ब्रह्मचारी निर्दलीय 167
नोटा : 130
कुल : 10708
अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले मत
राजेश उरांव भाजपा 2858
प्रदीप मुंडा आजसू 2070
विजय बड़ाइक निर्दलीय 1944
मानकी मुंडा कांग्रेस 1486
जितेंद्र उरांव निर्दलीय 963
निरंजन उरांव राजद 358
रितेश पातर झामुमो 276
दीपक मिंज निर्दलीय 275
नोटा 237
कुल : 10707
वार्ड पार्षद के विजयी प्रत्याशी व उन्हें मिले मत का ब्योरा
वार्ड नं 1 : मंजू देवी (मत 154 )
वार्ड नं 2 : चंदन मछुआ (मत 265 )
वार्ड नं 3 : कैलाश हलवाई (मत 316 )
वार्ड नं 4 : पूजा जायसवाल(मत 497)
वार्ड नं 5 : कमला देवी (मत 316)
वार्ड नं 6 : अरशद अंसारी (मत 505)
वार्ड नं 7 : पायल दत्ता (मत 406)
वार्ड नं 8 : राधिका देवी (मत 389)
वार्ड नं 9 : बबलू दास (मत 541)
वार्ड नं 10 : अंजू देवी (मत 228)
वार्ड नं 11 : निर्मला देवी (मत 448)
वार्ड नं 12 : संदीप उरांव (मत 237)
वार्ड नं 13 : घासीराम उरांव (मत 155)
आजसू पार्टी ने नगर में निकाला विजय जुलूस
बुंडू. नगर पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर आजसू के सुनील कुमार जायसवाल की जीत पर बुंडू नगर में विजय जुलूस निकाला गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी. पटाखे फोड़े. मिठाई बांटी. जुलूस मेन रोड, थाना रोड, काली मंदिर चौक, सुभाष चौक होते हुए धुर्वा मोड़ स्थित बिरसा की प्रतिभा स्थल पर समाप्त हुआ.
राजेश उरांव ने आजसू के प्रदीप मुंडा को 788 मतों से पराजित किया, प्रदीप मुंडा को 2070 मत मिले
बुंडू नगर का सर्वांगीण विकास करूंगा : राजेश उरांव
बुंडू. नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी राजेश उरांव ने कहा कि उनकी जीत जनता व भाजपा की जीत है. बुुंडू नगर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. जनता की सहभागिता से बुंडू सुंदर व विकसित नगर बनेगा. जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा.
बुंडू को मॉडल नगर बनाऊंगा : सुनील जायसवाल
बुंडू. बुंडू नगर पंचायत चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजयी सुनील कुमार जायसवाल ने कहा कि जनता की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा. जनता ने मुझ पर विश्वास कर विजयी बनाया है, उसका कर्ज जरूर चुकाऊंगा. बुंडू नगर पंचायत को राज्य का मॉडल नगर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य करूंगा. उनकी जीत जनता व आजसू पार्टी को समर्पित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >