रांची : मोरहाबादी व खेलगांव के सफाईकर्मी काम पर लौटे, तो कांटाटोली वालों ने कर दी हड़ताल

रांची : मोरहाबादी और खेलगांव स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन(एमटीएस) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. सुबह ही रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता की और भरोसा दिलाया कि आज ही उनका वेतन अकाउंट में चल जायेगा. इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट गये. इधर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 14, 2018 8:48 AM
रांची : मोरहाबादी और खेलगांव स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन(एमटीएस) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गयी. सुबह ही रांची एमएसडब्ल्यू के अधिकारियों ने हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता की और भरोसा दिलाया कि आज ही उनका वेतन अकाउंट में चल जायेगा. इस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट गये. इधर मामला सुलझा ही था कि वेतन की मांग करते हुए लेकर कांटाटोली कचरा ट्रांसफर स्टेशन के 100 से अधिक सफाई कर्मचारी ने हड़ताल कर दी.
इन कर्मचारियों की मांग थी कि उनका भी वेतन लंबित है. ईद आनेवाली है, इसलिए उन्हें भी वेतन चाहिए. हड़ताल की सूचना पाकर दिन में कंपनी के अधिकारियों ने यहां के कर्मचारियों को भी आश्वस्त किया कि वे हड़ताल समाप्त करें. उनका भी वेतन आज ही बैंक में भेजा जा रहा है. इस पर कांटाटोली के भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी.
इन वार्डाें में नहीं हुआ
कचरे का उठाव
कांटाटोली ट्रांसफर स्टेशन के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से वार्ड नंबर-11, 12, 13, 14, 15 व 49 से कचरे का उठाव नहीं हुआ. जिन क्षेत्रों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ, उसमें प्रमुख रूप से कांटाटोली, सामलौंग, नामकुम, चुटिया, बहूबाजार आदि इलाके शामिल हैं.