रांची स्मार्ट सिटी को हटिया डैम से मिलेगा पानी

10 करोड़ का डीपीआर तैयार रांची : एचइसी के 656 एकड़ में बन रहे रांची स्मार्ट सिटी में पानी की आपूर्ति हटिया डैम से होगी. पेयजल विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि हटिया डैम की क्षमता इतनी नहीं है कि रांची स्मार्ट सिटी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 14, 2018 8:57 AM
10 करोड़ का डीपीआर तैयार
रांची : एचइसी के 656 एकड़ में बन रहे रांची स्मार्ट सिटी में पानी की आपूर्ति हटिया डैम से होगी. पेयजल विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, यह आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि हटिया डैम की क्षमता इतनी नहीं है कि रांची स्मार्ट सिटी की पानी की जरूरतों को पूरा कर सके.
दूसरी ओर रांची स्मार्ट सिटी के लिए हटिया डैम में नया फिल्टर वेज बनाया जा रहा है. साथ ही अलग से पाइप लाइन बिछायी जायेगी, जो रांची स्मार्ट सिटी में बनने वाले लगभग तीन एमजीडी के संप तक जुड़ी होगी. इसी लाइन से रांची स्मार्ट सिटी को जलापूर्ति की जायेगी. पेयजल विभाग हटिया के कार्यपालक अभियंता शशिशेखर सिंह ने कहा कि हटिया डैम की क्षमता 12.5 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) है.
अभी हटिया डैम से एचइसी, डोरंडा और हरमू तक के इलाकों में जलापूर्ति की जाती है. वर्तमान में 10.5 एमजीडी जलापूर्ति होती है. रांची स्मार्ट सिटी के लिए 2.66 एमजीडी पानी की जरूरत है. यानी इतने में हटिया डैम की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर रांची स्मार्ट सिटी को भी जलापूर्ति हो सकेगी. पूरी योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है.
भविष्य में रुक्का डैम से भी जोड़ने की योजना है
रांची स्मार्ट सिटी के लिए भविष्य में रुक्का फिल्टरेशन प्लांट को भी जोड़ने की योजना है. कांटाटोली से डोरंडा और डोरंडा से बिरसा चौक तक लाइन बिछा कर रांची स्मार्ट सिटी को रुक्का से जोड़ दिया जायेगा. ताकि भविष्य में मांग बढ़ने पर रुक्का से भी जलापूर्ति की जा सके.

Next Article

Exit mobile version