भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल पर मंजूरी के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, करेंगे विरोध

झारखंड की राजनीति में मची हलचल, सरकार के साथ आर-पार की तैयारी रांची : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल-2017 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल है़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए मोर्चा खोल दिया है़ कहा है कि यह कानून झारखंड विरोधी है़ सड़क पर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 17, 2018 4:31 AM

झारखंड की राजनीति में मची हलचल, सरकार के साथ आर-पार की तैयारी

रांची : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल-2017 पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल है़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए मोर्चा खोल दिया है़ कहा है कि यह कानून झारखंड विरोधी है़ सड़क पर उतर कर इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा़ विपक्षी दल सरकार से इस संशोधन बिल को वापस लेने की मांग कर रहे है़ं.

झामुमो, कांग्रेस, झाविमो, राजद और वामदलों ने इस कानून में बदलाव का जोरदार विरोध किया है़ विपक्ष साझा आंदोलन करने की बात कह रहा है़ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने 18 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलायी है़ इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की तैयारी है़

Next Article

Exit mobile version