नदियों के किनारे 140 किलोमीटर में लगाये जायेंगे नौ लाख पौधे, सीएम आज रांची से करेंगे अभियान की शुरुआत

सीएम आज रांची से करेंगे अभियान की शुरुआत, देश में नहीं चला अब तक इतना बड़ा अभियान रांची : राज्य के सभी 24 जिलों में नदियों के किनारे 140 किलोमीटर में पौधरोपण किया जायेगा. कुल नौ लाख पौधे लगाये जायेंगे. यह अभियान दो जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा. इसकी शुरुआत दो जुलाई को मुख्यमंत्री […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
सीएम आज रांची से करेंगे अभियान की शुरुआत, देश में नहीं चला अब तक इतना बड़ा अभियान
रांची : राज्य के सभी 24 जिलों में नदियों के किनारे 140 किलोमीटर में पौधरोपण किया जायेगा. कुल नौ लाख पौधे लगाये जायेंगे. यह अभियान दो जुलाई से दो अगस्त तक चलेगा. इसकी शुरुआत दो जुलाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास नामकुम में स्वर्णरेखा नदी के तट पर पौधा लगाकर करेंगे.
वन विभाग ने पूरे राज्य में पौधा लगाने की सूची तैयार की है. सभी नदियों के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर सांसद या विधायक रहेंगे. अधिकारियों का दावा है कि देश में नदी किनारे इतनी लंबी दूरी तक पौधा लगाने का काम अभी तक कहीं नहीं हुआ है. झारंखड में पहली बार अभियान के तौर पर नदियों के किनारे पौधरोपण किया जा रहा है.
नदी किनारे पौधरोपण पर खर्च होंगे चार करोड़ रुपये, दो अगस्त तक चलाया जायेगा अभियान
गंगा नदी पर लगेंगे सबसे अधिक पौधे
सबसे अधिक पौधे साहेबगंज जिले में गंगा नदी के किनारे लगाये जायेंगे. यहां गंगा नदी के शकुंतला घाट पर करीब 2,36,000 पौधे लगाये जायेंगे. वहां इस अभियान की शुरुआत राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा करेंगे.
वन विभाग के पीसीसीएफ (विकास) सतनाम सिंह बधावन ने कहा कि करीब चार करोड़ रुपये नदी किनारे पौधरोपण पर खर्च होंगे. इसका उद्देश्य जलस्रोतों के प्रवाह को संतुलित करना है. इससे बाढ़-सुखाड़ का असर कम हो सकता है. नदी किनारे पौधरोपण से मिट्टी का कटाव भी रोका जा सकेगा. आसपास की बायोडायवर्सिटी भी संरक्षित होगी.
कैम्पा व राज्य योजना से भी 2.36 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे
चालू मॉनसून में तीन जुलाई से दो अगस्त तक कुल 2.36 करोड़ पौधे (नदी किनारे छोड़ कर) लगाये जाने की योजना है. यह पौधारोपण कैम्पा और राज्य योजना से होगा. करीब एक माह तक चलने वाले इस अभियान में सभी विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आदेश जिला वन प्रमंडल पदाधिकारियों को दिया गया है.
किस नदी के किनारे कितने पौधे लगाये जायेंगे
नदी पौधों की संख्या
गंगा नदी, साहेबगंज 236000
बराकर, जामताड़ा 30000
मयूराक्षी, दुमका 30000
गेरुआ, गोड्डा 30000
बांस लोई, पाकुड़ 30000
अजय, देवघर 48000
सकरी, कोडरमा 500
केवट, हजारीबाग 30000
खेड़ुआ, हजारीबाग 18000
पुरैनी, बासा व हेरु, चतरा 30000
स्वर्णरेखा, गोला, रामगढ़ 18000
उसरी, गिरिडीह 21000
नदी पौधों की संख्या
गरगा, बोकारो 30000
बराकर, दामोदर,धनबाद 64000
स्वर्णरेखा, जमशेदपुर 72000
रोरो, चाईबासा 17520
स्वर्णरेखा, रांची 42000
कांची, खूंटी 500
पालमाड़ा, सिमडेगा 18000
कांस, नागफनी, गुमला 6000
शंख, लोहरदगा 30000
औरंगा, लातेहार 30000
दानरो, गढ़वा 30000
उत्तरी कोयला, मेदनीनगर 30000
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >