रांची : झामुमो में शामिल हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता

रांची : पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झामुमो व केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के नीति सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा. कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, मिथिलेश ठाकुर, रवि केजरीवाल, केंद्रीय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 5, 2018 12:04 AM
रांची : पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झामुमो व केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के नीति सिद्धांतों पर आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा. कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. मौके पर केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, मिथिलेश ठाकुर, रवि केजरीवाल, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, अंतु तिर्की, बहादुर उरांव, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव सोनाराम देवगम मौजूद थे.
झामुमो में शामिल होनेवालों में मुख्य रूप से जगन्नाथपुर के जिला परिषद सदस्य अभिषेक सिंकू के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला महासचिव नवाज हुसैन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के सारंडा मंडल उपाध्यक्ष विकास गोप, जय भारत समानता पार्टी के चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अविनाश पूर्ति के नेतृत्व में मंटू गगराई, खिरोद सामड़ समेत कई कार्यकर्ता शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version