रांची : मारवाड़ी समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
रांची : मारवाड़ी सहायक समिति की अोर से गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न संस्था के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. मौके पर अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, गोवर्धन गाड़ोदिया व भागचंद्र पोद्दार ने दीपावली की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को संगठित रह कर समाज को आगे बढ़ाने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 9, 2018 12:53 AM
रांची : मारवाड़ी सहायक समिति की अोर से गुरुवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न संस्था के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. मौके पर अध्यक्ष सुरेश चंद अग्रवाल, अशोक नारसरिया, गोवर्धन गाड़ोदिया व भागचंद्र पोद्दार ने दीपावली की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को संगठित रह कर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
इस अवसर पर पवन शर्मा के पुत्र विशेष शर्मा को कुश्ती में तीसरा स्थान लाने पर सम्मानित किया गया. मौके पर रंगोली बनाअो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया़ रंगोली बनाओ में पुरु को पहला स्थान मिला. समारोह में आये लोगों ने तंबोला व खाने-पीने के व्यंजनों का आनंद लिया. कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी खूब मस्ती की.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
