रांची : लोजपा के स्थापना दिवस पर राज्यभर से जुटेंगे लोग आयोजित होगा समारोह
रांची : लोजपा 28 नवंबर को पूरे राज्य में अपना 19वां स्थापना दिवस मनायेगी. इस मौके पर राजधानी में स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर विधानसभा सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसमें बड़ी संख्या में […]
रांची : लोजपा 28 नवंबर को पूरे राज्य में अपना 19वां स्थापना दिवस मनायेगी. इस मौके पर राजधानी में स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने रविवार को दी.
उन्होंने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर विधानसभा सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसमें बड़ी संख्या में राज्य भर से लोगों का जुटान होगा. श्री प्रधान ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में बेहतर सरकार चल रही है. प्रेस वार्ता में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नेहा सिंह, लेबर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार और युवा प्रकोष्ठ के शैलेंद्र द्विवेदी शामिल हुए.
कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन : अनगड़ा और ओरमांझी प्रखंड से कई युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. अनगड़ प्रखंड के सूरज कुमार महतो और ओरमांझी प्रखंड से मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हुए.