रांची : कार ने पीछे से ट्रक में मारा धक्का, महिला की हुई मौत
रांची : सदर थाना क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह आठ बजे कार चालक ने पीछे से ट्रक में धक्का मार दिया. इस घटना में कार में सवार महिला कल्याणी देवी की मौत हो गयी. वहीं कार में सवार विकास और रवि गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 14, 2019 9:20 AM
रांची : सदर थाना क्षेत्र के चौधरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह आठ बजे कार चालक ने पीछे से ट्रक में धक्का मार दिया. इस घटना में कार में सवार महिला कल्याणी देवी की मौत हो गयी. वहीं कार में सवार विकास और रवि गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार कल्याणी देवी कांके रोड की रहनेवाली थी.
वह अपने परिवार के साथ पटना से रांची आ रही थी. घायल में एक महिला का भतीजा है. वह कार चला रहा था. पुलिस ने आशंका जतायी है कि कार ड्राइव करने के दौरान चालक की आंख लग गयी होगी, इसी दौरान उसने ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया. इस कारण घटना घटी. घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
