रांची : अनुमंडल कल्याण पदाधिकारियों का हुआ तबादला

रांची : कल्याण विभाग ने अपने एक जिला कल्याण पदाधिकारी तथा 19 नव प्रोन्नत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारियों का तबादला किया है. नव प्रोन्नत लोगों को उनके ही वेतनमान में विभिन्न जिलों में कल्याण पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है. वहीं कुछ नव प्रोन्नत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के रूप में ही पदस्थापित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 22, 2019 9:17 AM
रांची : कल्याण विभाग ने अपने एक जिला कल्याण पदाधिकारी तथा 19 नव प्रोन्नत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारियों का तबादला किया है. नव प्रोन्नत लोगों को उनके ही वेतनमान में विभिन्न जिलों में कल्याण पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है.
वहीं कुछ नव प्रोन्नत अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के रूप में ही पदस्थापित किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी हो गयी है. अजय जेराल्ड मिंज को बुंडू रांची तथा शशि बाला रुण्डा को खूंटी का अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है़

Next Article

Exit mobile version