रांची : एयर एशिया दिल्ली और चेन्नई के लिए शुरू करेगा विमान सेवा

रांची : एयर एशिया रांची-दिल्ली और रांची-चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. इसके लिए एयरलाइंस द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव दिया गया है. इस बाबत एयर एशिया के अधिकारी ने बताया कि विमान सेवा 15 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. अभी रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है. इस […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |

रांची : एयर एशिया रांची-दिल्ली और रांची-चेन्नई के लिए विमान सेवा शुरू करेगा. इसके लिए एयरलाइंस द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्रस्ताव दिया गया है. इस बाबत एयर एशिया के अधिकारी ने बताया कि विमान सेवा 15 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है. अभी रांची से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है. इस कारण लोगों को चेन्नई जाने के लिए कोलकाता या दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है.

वहीं, रांची से दिल्ली के लिए अभी विभिन्न एयरलाइंस के लिए 10 फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरती हैं. रांची से दिल्ली के विमान सेवा के तहत विमान के रांची आगमन का संभावित समय सुबह 8:20 बजे और दिल्ली प्रस्थान का संभावित समय सुबह 8:55 बजे दिया गया है.

विमानों का समय बदला, नयी समय सारिणी 31 अप्रैल से लागू होगी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों के विमानों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है. यह 31 अप्रैल लागू होगा. यह बदलाव ग्रीष्मकालीन है, जो 26 अक्तूबर तक लागू रहेगा. मालूम हो कि रांची से अभी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद के लिए सीधी विमान सेवा है. वहीं, रांची से एयर इंडिया, एयर एशिया, इंडिगो, गो एयरलाइंस, विस्तारा की विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं.

विमान संख्या सेक्टर आगमन प्रस्थान

एलएलआर727 कोलकाता-रांची-भुवनेश्वर सुबह 7:15 बजे सुबह 7:40 बजे

वीटीआइ751/983 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 8:20 बजे सुबह 8:55 बजे

आइएडी1621/1622 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु सुबह 9:00 बजे सुबह 9:30 बजे

आइजीओ421/398 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 9:10 बजे सुबह 9:40 बजे

आइजीओ822 बेंगलुरु-रांची-कोलकाता सुबह 9:15 बजे सुबह 9:45 बजे

आइजीओ717/718 हैदराबाद-रांची-हैदराबाद सुबह 10:25 बजे सुबह 10:55 बजे

जीओडब्ल्यू145/146 दिल्ली-रांची-दिल्ली सुबह 10:45 बजे सुबह 11.15 बजे

आइएडी1621/1622 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु दिन के 11:00 बजे दिन के 11:25 बजे

जीओडब्ल्यू705/706 मुंबई-रांची-मुंबई दिन के 11:05 बजे दिन के 11:35 बजे

आइजीओ344/994 कोलकाता-रांची-कोलकाता दोपहर 12:35 बजे दोपहर 1:05 बजे

एआइसी417/418 दिल्ली-रांची-दिल्ली दोपहर 12:45 बजे दोपहर 1:25 बजे

जीओडब्ल्यू373 पटना-रांची-बेंगलुरु दोपहर 1:10 बजे दोपहर 1:40 बजे

आइएडी545 दिल्ली-रांची-कोलकाता दोपहर 1:30 बजे दोपहर 2:00 बजे

विमान संख्या सेक्टर आगमन प्रस्थान

आइजीओ509/436 दिल्ली-रांची-दिल्ली दोपहर 1:55 बजे दोपहर 2:25 बजे

जीओडब्ल्यू374/375 बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु दोपहर 2:00 बजे दोपहर 2:40 बजे

एलएलआर719 भुवनेश्वर-रांची-रायपुर दोपहर 2:25 बजे दोपहर 2:50 बजे

आइजीओ 485 पटना-रांची-बेंगलुरु दोपहर 3:40 बजे शाम 4:10 बजे

आइएडी549 कोलकाता-रांची-दिल्ली शाम 4:20 बजे शाम 4:50 बजे

आइजीओ787 पटना-रांची-मुंबई शाम 4:35 बजे शाम 5:05 बजे

आइजीओ6325 दिल्ली-रांची-पटना शाम 5:25 बजे शाम 5:55 बजे

एलएलआर720 रायपुर-रांची-कोलकाता शाम 6:15 बजे शाम 6:40 बजे

जीओडब्ल्यू483/484 मुंबई-रांची-मुंबई शाम 6:40 बजे शाम 7:10 बजे

आईजीओ997 कोलकाता-रांची-बेंगलुरु शाम 6:50 बजे शाम 7:20 बजे

जीओडब्ल्यू167/148 दिल्ली-रांची-दिल्ली शाम 7:40 बजे रात 8:10 बजे

वीटीआई753/754 दिल्ली-रांची-दिल्ली शाम 7:50 बजे रात 8:30 बजे

आइजीओ6097/6184 दिल्ली-रांची-दिल्ली रात 8:00 बजे रात 8:30 बजे

एयरपोर्ट निदेशक ने पदभार ग्रहण किया

रांची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. मालूम हो कि पूर्व निदेशक प्रभात रंजन देवरिया का तबादला जम्मू हो गया है. पिछले दिनों एयरपोर्ट में बीएसएफ कमांडेंट और एयरपोर्ट निदेशक के बीच कुछ विवाद हो गया था. इस कारण दोनों का तबादला किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >