रांची :सुबोधकांत को विजयी बनाने का लिया संकल्प

रांची : झाविमो कार्यकर्ताओं ने रांची लोकसभा के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया है. शनिवार को इस मुद्दे पर झाविमो के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. तय हुआ कि झाविमो का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुबोधकांत को जिताने के लिए लगेंगे. बैठक में सुबोधकांत सहाय ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 7, 2019 5:20 AM
रांची : झाविमो कार्यकर्ताओं ने रांची लोकसभा के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया है. शनिवार को इस मुद्दे पर झाविमो के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. तय हुआ कि झाविमो का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सुबोधकांत को जिताने के लिए लगेंगे.
बैठक में सुबोधकांत सहाय ने कहा कि इस बार झाविमो के समर्पित कार्यकर्ताओं का साथ मिला है. मुझे जीतने से कोई रोक नहीं सकता़ झाविमो के केंद्रीय महासचिव व रांची लोकसभा के को-आॅर्डिनेटर बंधू तिर्की ने कहा कि कार्यकर्ता सुबोधकांत सहाय को जिताने के लिए जी-जान से जुट जायें. सुबोधकांत को कांग्रेस का नहीं बल्कि झाविमो का उम्मीदवार समझें.

Next Article

Exit mobile version