झारखंड दौरे पर हैं असम के अधिकारी

रांची : असम मत्स्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं का एक दल डॉ चंदन चेत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य में हो रहे मत्स्य विकास योजना की जानकारी लेने आया हुआ है. तीन दिनी दौरे के क्रम में शनिवार को रांची और चांडिल का दौरा किया. मत्स्य निदेशक डॉ एचएन द्विवेदी ने बताया कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 14, 2019 9:47 AM

रांची : असम मत्स्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं का एक दल डॉ चंदन चेत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य में हो रहे मत्स्य विकास योजना की जानकारी लेने आया हुआ है. तीन दिनी दौरे के क्रम में शनिवार को रांची और चांडिल का दौरा किया. मत्स्य निदेशक डॉ एचएन द्विवेदी ने बताया कि टीम को झारखंड में चल रहे केज कल्चर, आरएफएफ, रिसरक्यूलट्री एक्वाकल्चर की जानकारी दी गयी. भ्रमण का उद्देश्य राज्य में हो रहे केज कल्चर एवं मत्स्य पालन की विधियों की जानकारी लेना है.

Next Article

Exit mobile version