profilePicture

रांची : अजमेर शरीफ जायेंगे झारखंड के एक हजार मुस्लिम तीर्थयात्री

रांची : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत झारखंड के एक हजार बीपीएल मुस्लिम धर्मावलंबियों को 22 से 27 सितंबर के बीच विशेष ट्रेन से अजमेर शरीफ की तीर्थ यात्रा करायी जायेगी़ इस तीर्थयात्रा में रांची से 60, खूंटी से 40, लोहरदगा से 40, सिमडेगा से 40, गुमला से 40, चतरा से 40, हजारीबाग से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 14, 2019 8:44 AM
रांची : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत झारखंड के एक हजार बीपीएल मुस्लिम धर्मावलंबियों को 22 से 27 सितंबर के बीच विशेष ट्रेन से अजमेर शरीफ की तीर्थ यात्रा करायी जायेगी़
इस तीर्थयात्रा में रांची से 60, खूंटी से 40, लोहरदगा से 40, सिमडेगा से 40, गुमला से 40, चतरा से 40, हजारीबाग से 40, कोडरमा से 40, गिरिडीह से 40, रामगढ़ से 40, बोकारो से 40, धनबाद से 40, पलामू से 40, गढ़वा से 40, लातेहार से 40, पूर्वी सिंहभूम से 60, पश्चिमी सिंहभूम से 40, सरायकेला-खरसावां से 40, दुमका से 40, देवघर से 40, गोड्डा से 40, साहेबगंज से 40, पाकुड़ से 40 व जामताड़ा से 40 यात्री शामिल होंगे. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल व कोल्हान प्रमंडल के यात्री हटिया, पलामू प्रमंडल के यात्री बोकारो व संताल परगना प्रमंडल के यात्री जसीडीह स्टेशन से रवाना होंगे़

Next Article

Exit mobile version