सहारनपुर में कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील

सहारनपुर. सहारनपुर में दंगे के बाद लगाये गये कर्फ्यू के दौरान शांति के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी गयी है, जबकि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय भी 10 से […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 1, 2014 3:28 PM

सहारनपुर. सहारनपुर में दंगे के बाद लगाये गये कर्फ्यू के दौरान शांति के मद्देनजर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील दी. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी गयी है, जबकि सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय भी 10 से 5 बजे तक खुले हैं. इसकी जानकारी जिलाधिकारी ने दी. सहारनपुर में स्थिति सामान्य होने के बावजूदू पुलिस प्रशासन और अर्द्धसैनिक बल के जवान स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं. शहरवासियों से अपील है कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और यहां के माहौल को सामान्य बनाने मे अपना योगदान दें.

Next Article

Exit mobile version