profilePicture

दंगे के आरोपियों की फोटो मुख्यमंत्री के ही साथ क्यों : भाजपा

लखनऊ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सहारनपुर घटना के आरोपी की फोटो को आधार बना कर मीडिया में आयी खबरों पर प्रदेश सरकार के स्पष्टीकरण के बीच भाजपा ने शनिवार को सवाल किया कि दंगे के आरोपियों की फोटो मुख्यमंत्री के ही साथ क्यों आती है? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, ‘दंगे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 2, 2014 10:02 PM

लखनऊ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सहारनपुर घटना के आरोपी की फोटो को आधार बना कर मीडिया में आयी खबरों पर प्रदेश सरकार के स्पष्टीकरण के बीच भाजपा ने शनिवार को सवाल किया कि दंगे के आरोपियों की फोटो मुख्यमंत्री के ही साथ क्यों आती है? भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा, ‘दंगे के आरोपियों की फोटो मुख्यमंत्री के ही साथ क्यों?’ पाठक ने दावा किया कि जब किसी आरोपी की तसवीर मुख्यमंत्री के साथ जारी होगी, तो किस अधिकारी की हिम्मत होगी कि वह उसके खिलाफ कार्रवाई करे.

Next Article

Exit mobile version