20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

विधानसभा घेराव में हर मंडल से शामिल होंगी 200 महिलाएं

Advertisement

वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा की ओर से पांच अगस्त को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हर मंडल से 200 महिलाएं हिस्सा लेंगी. यह निर्णय सोमवार को भाजपा महिला मोरचा, रांची महानगर की बैठक में लिया गया. मंडल से आने वाली सभी महिलाएं एजी मोड डोरंडा में एकत्र होंगी. इसके बाद विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगी. […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement

वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा की ओर से पांच अगस्त को होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हर मंडल से 200 महिलाएं हिस्सा लेंगी. यह निर्णय सोमवार को भाजपा महिला मोरचा, रांची महानगर की बैठक में लिया गया. मंडल से आने वाली सभी महिलाएं एजी मोड डोरंडा में एकत्र होंगी. इसके बाद विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगी. महिला मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं. हेमंत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरफ विफल रही है. महामंत्री आरती सिंह ने कहा कि विधासभा घेराव में राज्य की पांच हजार महिलाएं शामिल होंगी. बैठक में शोभा सिंह, महानगर अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, बेबी गुप्ता, माधुरी राय, शैल झा, सरोज भल्ला, ललिता ओझा, आशा शर्मा, सुनैना वर्मा, मंजु चौरसिया, सीता देवी, पुष्पा देवी समेत सभी मंडल की अध्यक्ष उपस्थित थीं.अल्पसंख्यक भी होंगे शामिलभाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के मीडिया प्रभारी तारिक इमरान ने कहा कि भाजपा के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोरचा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसको लेकर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें