लायंस क्लब ऑफ रांची की वर्षगांठ मनी
रांची. लायंस क्लब ऑफ रांची के 55 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रांची क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था की ओर से नि:शक्त बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों ने केक काट कर किया. इसके बाद बच्चों ने गीत संगीत और […]
रांची. लायंस क्लब ऑफ रांची के 55 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रांची क्लब में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था की ओर से नि:शक्त बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री दी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत सभी सदस्यों ने केक काट कर किया. इसके बाद बच्चों ने गीत संगीत और डांस कर सभी का मन मोह लिया. संस्था की अध्यक्ष शुभ्रा मजूमदार ने कहा कि हमारा प्रयास नि:शक्त बच्चों की मदद करना है. इसमें बुजुर्ग सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. मौके पर सेक्रेटरी मनमीत कौर, परमिंदरजीत सिंह, मधु महेश्वरी, ओम प्रकाश छाबड़ा, बीना छाबड़ा, डॉ एल एन भगत, प्रो. एचबी सिंह, सिद्धार्थ मजूमदार, पूनम सखुजा आदि मौजूद थीं.