सीपी सिंह ने किया सड़क का उदघाटन
रांची. विधायक सीपी सिंह एवं वार्ड संख्या-33 के पार्षद श्री अशोक यादव ने सुखदेव नगर में श्री कृपाल सिंह के घर से दीपक के घर तक बनी सड़क का उद्घाटन किया. इसका निर्माण रांची नगर निगम ने करवाया है. इस मौके पर लोगों ने कहा कि पथ का पक्कीकरण हो जाने से बरसात में हो […]
रांची. विधायक सीपी सिंह एवं वार्ड संख्या-33 के पार्षद श्री अशोक यादव ने सुखदेव नगर में श्री कृपाल सिंह के घर से दीपक के घर तक बनी सड़क का उद्घाटन किया. इसका निर्माण रांची नगर निगम ने करवाया है. इस मौके पर लोगों ने कहा कि पथ का पक्कीकरण हो जाने से बरसात में हो रही कठिनाइयों से निजात मिली. विधायक ने कहा कि रांची विधान सभा क्षेत्र के अन्य मुहल्ले में भी विधायक कोष की राशि से कार्य करवाये जा रहे हैं. इस मौके पर उपस्थित पार्षद अशोक यादव ने भी वार्ड की समस्याओं के समाधान की बात कही. इस अवसर पर ओम प्रकाश पांडेय, अनिल गुप्ता, शाश्वत दूबे, नीतीन शर्मा, जेपी गुप्ता, सुधीर कुमार, आकाश गुप्ता, प्रभात सिंह व अन्य मौजूद थे.