रांची विवि जियोलॉजी विभाग के शोधार्थी करेंगे नौ पेपर प्रस्तुत

दिल्ली में हो रहा अंतरराष्ट्रीय जियोलॉजिकल कांग्रेस रांची : रांची विश्वविद्यालय के पीजी जियोलॉजी विभाग के शोधार्थी दिल्ली में 56 साल बाद हो रहे अंतरराष्ट्रीय जियोलॉजिकल कांग्रेस में अपने नौ पेपर प्रस्तुत करेंगे. इस कार्यक्रम में एशिया के एक हजार से अधिक पेपर प्रस्तुति की जायेगी. इससे पहले इस कार्यक्रम का आयोजन 1956 में दिल्ली […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
दिल्ली में हो रहा अंतरराष्ट्रीय जियोलॉजिकल कांग्रेस
रांची : रांची विश्वविद्यालय के पीजी जियोलॉजी विभाग के शोधार्थी दिल्ली में 56 साल बाद हो रहे अंतरराष्ट्रीय जियोलॉजिकल कांग्रेस में अपने नौ पेपर प्रस्तुत करेंगे. इस कार्यक्रम में एशिया के एक हजार से अधिक पेपर प्रस्तुति की जायेगी. इससे पहले इस कार्यक्रम का आयोजन 1956 में दिल्ली में किया गया था. रांची विवि जियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार का कहना है कि इसका आयोजन कई सालों बाद भारत में किया जा रहा है. इसमें भाग लेनेवाले विभाग के तीन विद्यार्थी जियो हॉस्ट अवार्डी हैं.
झारखंड से केवल रांची विवि ही शामिल : दिल्ली में दो से आठ मार्च तक होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय जियोलॉजिकल कांग्रेस में झारखंड से केवल रांची विवि के जियोलाॅजी विभाग के नौ पेपर को स्वीकृति मिली है. इसमें छह शोधार्थी विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार की देखरेख में शोध कर रहे हैं. इनमेंसपना खाखा, संजोग कुमार चौधरी और रौष माला चौधरी जियो हॉस्ट अवार्डी हैं. इस अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में एक शोधार्थी की रजिस्ट्रेशन फीस 22601 रुपये है. जियो हॉस्ट अवार्डी होने के कारण इनकी रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर दी गयी है. इसके अलावा तीन पेपर विभाग के ही शिक्षक डॉ बीआर झा के सुपरविजन में प्रस्तुत किया जायेगा.
झारखंड के माइंस और मिनरल पर हैं नौ पेपर
इन नौ पेपर में सभी झारखंड के माइंस और मिनरल से संबंधित हैं. जिसमें कोडरमा जिले के माइका बेल्ट, तमाड़ ब्लॉक का एरिया, नॉर्थ सिंहभूम, रामगढ़ कोलफिल्ड, वॉटर शेड इन झारखंड, सिचाई से संबंधित व्यवस्था, पेट्रो केमिकल्स कोल एनालिसिस, जियोकेमिकल्स इवैल्यूएशन और जियोलॉजिकल सेटअप ऑफ चलकारी ब्लॉक शामिल हैं. इन सभी पेपर में अलग-अलग रिसर्च के टॉपिक हैं, जो कि झारखंड के अलग-अलग इलाकों में जाकर किये गये हैं.
क्या कहते हैं विभागाध्यक्ष
रांची विवि के जियोलॉजी विभाग के शोधार्थी दिल्ली में अपने नौ पेपर प्रस्तुत करेंगे. ये हमारी के लिए गर्व की बात है. इन शोधार्थियों का पेपर ही इस कांग्रेस के लिए स्वीकृत किया जाना बड़ी बात है.
डॉ विजय कुमार, विभागाध्यक्ष, जियोलॉजी विभाग, रांची विवि
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >