डॉ प्रियंका सिंह ने झारखंड का मान बढ़ाया

रांची : रांची की डॉ प्रियंका सिंह ने इंग्लैंड के मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्ट्रेटेशियन एंड गाइनोकॉलजिस्ट (एमआरसीओजी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर झारखंड का मान बढ़ाया है. वह झारखंड, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ के इलाके से सफल होनेवाली इकलौती अभ्यर्थी हैं. पूरे विश्व से तकरीबन 170 परीक्षार्थी इसमें सफल हुए, जिसमें 30 भारतीय शामिल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:47 PM

रांची : रांची की डॉ प्रियंका सिंह ने इंग्लैंड के मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्ट्रेटेशियन एंड गाइनोकॉलजिस्ट (एमआरसीओजी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर झारखंड का मान बढ़ाया है.

वह झारखंड, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ के इलाके से सफल होनेवाली इकलौती अभ्यर्थी हैं. पूरे विश्व से तकरीबन 170 परीक्षार्थी इसमें सफल हुए, जिसमें 30 भारतीय शामिल हैं.

डॉ प्रियंका सिंह अभी सिंगापुर के केके वीमेंस एंड चिल्ड्रेंस हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रही हैं. उन्होंने रांची के डीएवी श्यामली से प्लस टू की पढ़ाई की थी. जबकि उनकी प्रारंभिक शिक्षा संत थॉमस स्कूल से हुई थी. इसके बाद एमबीबीएस, एमएस और डीएनबी की डिग्री उन्होंने देश के प्रतिष्ठित जिप्मर, पुड्डचेरी से ली.

परिवार का मिला सहयोग

डॉ प्रियंका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पति निशांत कुमार को दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि पिता डॉ रूपेंद्र सिंह व ससुर डॉ जीतेंद्र सिंह (प्राध्यापक, मेडिसीन रिम्स) का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता है. डॉ प्रियंका ने कहा कि भविष्य में उनकी योजना झारखंड में गरीबों और जरूरतमंदों के लिए अस्पताल खोलने की है.
– कुमार आलोक –

Next Article

Exit mobile version