मेकन ठेका मजदूरों की हड़ताल शुरू

रांची. मेकन के ठेका मजदूर और सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल सोमवार से शुरू हो गयी. ठेका मजदूर मेंटेनेंस ऑफिस के पास एकत्रित हुए और हड़ताल पर बैठ गये. इस दौरान कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों को संबोधित करते हुए सीटू के सचिव शशिकांत सिंह ने कहा कि मजदूर कई बार अपनी मांगों को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 18, 2014 10:00 PM

रांची. मेकन के ठेका मजदूर और सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल सोमवार से शुरू हो गयी. ठेका मजदूर मेंटेनेंस ऑफिस के पास एकत्रित हुए और हड़ताल पर बैठ गये. इस दौरान कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों को संबोधित करते हुए सीटू के सचिव शशिकांत सिंह ने कहा कि मजदूर कई बार अपनी मांगों को प्रबंधन के समक्ष रख चुके हैं लेकिन प्रबंधन मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. कर्मी मंगलवार को अलबर्ट एक्का चौक पर शाम 5.30 बजे प्रबंधन का पुतला दहन करेंगे. हड़ताल कर्मियों को देवानंद पासवान, प्रभा देवी, रवींद्र सिन्हा, रमेश्वर नाग, संतोष यादव, कान्हू कच्छप, शशि सिंह, राम दयाल महली, उषा देवी, विकास पांडेय, अवधेश सिंह ने भी संबोधित किया. हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी.

Next Article

Exit mobile version