देवकुमार धान समेत कई नेता आज भाजपा में होंगे शामिल

रांची. प्रदेश भाजपा कार्यालय में चार सितंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें कांग्रेस नेता देव कुमार धान, राजद नेता बद्री प्रसाद भगत, तृणमूल कांग्रेस के बलिराम साहू, फिल्म कलाकार सह निर्देशक अशोक घायल, कांग्रेस सेवा दल के केपी गुप्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कई […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 4, 2014 5:46 PM

रांची. प्रदेश भाजपा कार्यालय में चार सितंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें कांग्रेस नेता देव कुमार धान, राजद नेता बद्री प्रसाद भगत, तृणमूल कांग्रेस के बलिराम साहू, फिल्म कलाकार सह निर्देशक अशोक घायल, कांग्रेस सेवा दल के केपी गुप्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. कांग्रेस ने निकालाश्री धान के भाजपा में शामिल होने की सूचना पार्टी को मिली, तो उन्हें निष्कासित कर दिया गया. प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर श्री धान को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है. इधर, मीडिया सदस्य लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि पूर्व मेयर रमा खलखो को ग्रामीण जिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है.

Next Article

Exit mobile version