पूजा समिति छप्पन सेठ डोरंडा
रांची: सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेठ डोरंडा की विसर्जन शोभायात्रा संध्या चार बजे निकाली गयी. शोभायात्रा नेपाल हाउस, डोरंडा, ओवरब्रिज होते हुए बटन तालाब पहुंची. यहां आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान मां दुर्गा से राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की […]
रांची: सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति छप्पन सेठ डोरंडा की विसर्जन शोभायात्रा संध्या चार बजे निकाली गयी. शोभायात्रा नेपाल हाउस, डोरंडा, ओवरब्रिज होते हुए बटन तालाब पहुंची. यहां आरती व प्रसाद वितरण के साथ ही मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान मां दुर्गा से राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गयी. शोभायात्रा में आलोक दूबे, कपिलदेव सिंह, ज्ञानचंद, इंद्रजीत सिंह, महेंद्र प्रसाद, शोभा सिंह, दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील यादव, सुनील सिन्हा आदि उपस्थित थे.