दर्जनों लोग बसपा में शामिल हुए

बसपा के भवनाथपुर विस क्षेत्र स्तरीय कार्यालय का उदघाटननगरऊंटारी (गढ़वा). बहुजन समाज पार्टी के भवनाथपुर विस क्षेत्र स्तरीय कार्यालय का उदघाटन रविवार को प्रदेश सचिव अजय वर्मा की उपस्थिति में अजय राम ने किया. इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए. बसपा में शामिल नव जवान संघर्ष मोरचा के अजय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 6, 2014 10:26 AM

बसपा के भवनाथपुर विस क्षेत्र स्तरीय कार्यालय का उदघाटननगरऊंटारी (गढ़वा). बहुजन समाज पार्टी के भवनाथपुर विस क्षेत्र स्तरीय कार्यालय का उदघाटन रविवार को प्रदेश सचिव अजय वर्मा की उपस्थिति में अजय राम ने किया. इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए. बसपा में शामिल नव जवान संघर्ष मोरचा के अजय राम ने कहा कि मोरचा में उन्हें घुटन महसूस हो रहा था. मोरचा का कोई नीति-सिद्धांत नहीं है. मोरचा छोड़ कर जमुआ के विनोद राम, एस कुमार, दिनेश कुमार, चंदन कुमार, जय कुमार भारती, सुनील कुमार भारती, संजय कुमार, अजय कुमार, चंद्रशेखर कुमार, शशिकांत प्रकाश रवि, रविरंजन कुमार भारती, सुदेश्वर राम, जगदीश ठाकुर, कांग्रेस छोड़ कर पिंटू कुमार, दीपक कुमार, अक्षयवर भुइयां, अजय चंद्रवंशी, अवध चंद्रवंशी, जदयू छोड़ कर सुनील चंद्रवंशी, भाजपा छोड़ कर इलाज अंसारी, जबार अंसारी बसपा में शामिल हुए. उदघाटन समारोह को बसपा के प्रदेश सचिव अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश्वर राम, विस प्रभारी विश्वनाथ चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम रवि, विस क्षेत्र अध्यक्ष ललू राम, जिला उपाध्यक्ष विश्वंभर राम, संजय पासवान, सुदामा परहिया, निर्मल पासवान, इंतेयाज अंसारी आदि ने संबोधित किया. नव जवान संघर्ष मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष अजय राम के मोरचा छोड़ कर बसपा में शामिल होने के बाद बसपा के प्रदेश सचिव अजय वर्मा ने उन्हें बसपा का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है.

Next Article

Exit mobile version