कैलाश सत्यार्थी ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा तक बडे काम किये : मुंडा

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बच्चों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने वाले और जेपी आंदोलन में भाग लेने वाले कैलाश सत्यार्थी को इस वर्ष का नोबल शांति पुरस्कार दिये जाने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें पुरस्कृत किये जाने से न केवल भारत में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 11, 2014 9:48 PM
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बच्चों के शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने वाले और जेपी आंदोलन में भाग लेने वाले कैलाश सत्यार्थी को इस वर्ष का नोबल शांति पुरस्कार दिये जाने पर बधाई दी और कहा कि उन्हें पुरस्कृत किये जाने से न केवल भारत में बल्कि समूचे विश्व में बच्चों के अधिकारों को और संरक्षण मिल सकेगा.
मुंडा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैलाश सत्यार्थी को इस वर्ष का शांति का नोबल पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि कैलाश सत्यार्थी ने झारखंड जैसे गरीब राज्यों में कम उम्र के लडके और लडकियों को शोषण से बचाने और उन्हें अपने पैरों पर खडा करने में बडी मदद की है. अब उनके इस वर्षों की तपस्या को दुनिया भर में पहचान और सम्मान मिलने से न सिर्फ भारत का सम्मान बढा है बल्कि ऐसे शोषित और गरीब बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति और सजग बनाने में भी मदद मिलेगी.

Next Article

Exit mobile version