राष्ट्रीय पथ की सूची से हटी झारखंड की 17 सड़कें

इन मार्गों पर अब जारी हो सकेगा परमिटवरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने 17 मार्गों को राष्ट्रीय पथ की सूची से अलग कर दिया है. ये सड़कें अविभाजित बिहार के समय से राष्ट्रीयकृत मार्ग के रूप में जानी जाती थीं. बिहार सरकार ने 25.10.1978 को इन सड़कों को राष्ट्रीयकृत करने की अधिसूचना जारी की थी. ये […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 20, 2014 11:02 PM

इन मार्गों पर अब जारी हो सकेगा परमिटवरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने 17 मार्गों को राष्ट्रीय पथ की सूची से अलग कर दिया है. ये सड़कें अविभाजित बिहार के समय से राष्ट्रीयकृत मार्ग के रूप में जानी जाती थीं. बिहार सरकार ने 25.10.1978 को इन सड़कों को राष्ट्रीयकृत करने की अधिसूचना जारी की थी. ये सड़कें एनएच-2, एनएच-33, एनएच-23, एनएच-75 और अन्य से जुड़ी हुई हैं. झारखंड अलग राज्य बनने के बाद भी राज्य की इन सड़कों को राष्ट्रीयकृत मार्ग के रूप में जाना जाता था. झारखंड सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में भी इन पथों को राष्ट्रीयकृत की श्रेणी से अलग करने की मंजूरी दे दी है. राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधीकरण झारखंड ने बिहार में प्रभावी इन मार्गों पर राज्य परिवहन निगम की बसों के अलावा अन्य ट्रांसपोर्ट को स्थायी कैरेज परमिट नहीं दिये जाने की व्याख्या को संशोधित करने का फैसला लिया है.न्यायाधीकरण के अनुसार इन पथों पर अब अन्य वाहनों को भी चलाने के लिए स्थायी परमिट निर्गत किया जा सकेगा. इससे राजस्व और जन सुविधाओं में विस्तार भी होगा. न्यायाधीकरण के अनुसार 30 जून 2004 को बिहार के फैसले को समाप्त कर दिया गया है. झारखंड के 17 राष्ट्रीयकृत मार्ग जिन्हें अलग किया गया1. रांची-बुंडू-तमाड़-चांडिल-जमशेदपुर-बहरागोड़ा2. रांची-बेड़ो-गुमला3. रांची-कुड़ू-चंदवा-डालटनगंज4. जमशेदपुर-चाईबासा5. बरही-बगोदर-डुमरी-गोविंदपुर6. दुमका-हरिपुर7. गिरिडीह-जमुआ-कोडरमा8. रांची-चाईबासा9. हजारीबाग-बगोदर10. दुमका-देवघर11. चौपारण-हजारीबाग12. कोडरमा-हजारीबाग13. रांची-हजारीबाग-चौपारण-चतरा14. हजारीबाग-रांची15. दुमका-हंसडीहा-गोड्डा16. देवघर-हंसडीहा-बांका-अमरपुर-अकबरपुर17. दुमका-साहेबगंज

Next Article

Exit mobile version