गैर परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में एनपीटी में शामिल नहीं होंगे : भारत

न्यू यॉर्क. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके गैर परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का हिस्सा बनने का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि, उसने इसके साथ ही परमाणु हथियारों के और प्रसार पर रोक को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. भारत ने साथ ही परमाणु हथियारों का पहले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 22, 2014 11:02 PM

न्यू यॉर्क. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके गैर परमाणु हथियार संपन्न देश के रूप में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का हिस्सा बनने का सवाल ही नहीं उठता. हालांकि, उसने इसके साथ ही परमाणु हथियारों के और प्रसार पर रोक को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. भारत ने साथ ही परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने और परमाणु हथियार संपन्न देशों को निशाना न बनाने का अपना रुख भी दोहराया और उन समझौतों का हिस्सा बनने की पेशकश की, जिनमें दोनों सिद्धांत शामिल हों. निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि डीबी वेंकटेश वर्मा ने संयुक्त राष्ट्र महसभा की निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय शांति समिति की एक बैठक में यह बात कही.

Next Article

Exit mobile version