उल्लास के साथ मनी दीपावली

हैदरनगर (पलामू). हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रकाश पर्व दीपावली श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी. मौके पर घर व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बाजार की दुकानें पूरी रात खुली रही. रात में घर व दुकानों में विधि-विधान से श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा की गयी. दीपावली […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 24, 2014 11:01 PM

हैदरनगर (पलामू). हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में प्रकाश पर्व दीपावली श्रद्धा व उल्लास के साथ मनायी गयी. मौके पर घर व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बाजार की दुकानें पूरी रात खुली रही. रात में घर व दुकानों में विधि-विधान से श्री गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा की गयी. दीपावली को लेकर पुलिस सक्रिय रही. थाना प्रभारी भिखारी राम ने बताया कि पुलिस लगातार गश्त करती रही. उन्होंने बताया कि छठ व मुहर्रम को देखते हुए पुलिस गश्त लगातार जारी रहेगा.

Next Article

Exit mobile version