गंठबंधन सरकार से ऊब चुकी है जनता : अर्जुन मुंडा
फोटो उमा4, 5, 6उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गंठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है. मैं इतना कहना चाहता हूं कि झारखंड की जनता गंठबंधन से ऊब चुकी है. आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का मन बना […]
फोटो उमा4, 5, 6उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में गंठबंधन होगा या नहीं, इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है. मैं इतना कहना चाहता हूं कि झारखंड की जनता गंठबंधन से ऊब चुकी है. आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का मन बना चुकी है. उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोल-बाला है. राज्य सरकार जनहित के बजाय निजहित की योजनाएं बना रही हैं. चुनाव से पहले आनन-फानन में योजनाएं लागू की जा रही है. इस मामले में चुनाव आयोग को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए. राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति खराब है. सांप्रदायिक तनाव पैदा कर राज्य सरकार चुनाव में उसका लाभ उठाना चाहती है. ——————————————————-जनता और कार्यकर्ता के दम पर लड़ेंगे चुनाव : रवींद्र राय उपमुख्य संवाददाता, जमशेदपुर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर झारखंड में भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव में जनता के समर्थन को देखते हुए विधानसभा चुनाव में गंठबंधन के बारे में सोचना भूल होगी. उक्त बातें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद रवींद्र राय ने जमशेदपुर दौरा के क्रम में शुक्रवार को प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में मिली सफलता से पार्टी में जोश है.