जेट व गो एयरवेज के विमान शनिवार को भी आयेंगे

रांची : जेट और गो एयरवेज के विमान (दिल्ली-रांची) शनिवार को भी रांची आयेंगे. पूर्व में यह सेवा बंद कर दी गयी थी. जेट एयरवेज का विमान दोपहर 3.00 बजे रांची आयेगा, वहीं गो एयरवेज का विमान सुबह 9.00 बजे रांची पहुंचेगा. कुहासे के कारण विलंब से आया विमान इंडिगो का विमान (दिल्ली-पटना-रांची) शनिवार को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 2, 2014 11:03 PM

रांची : जेट और गो एयरवेज के विमान (दिल्ली-रांची) शनिवार को भी रांची आयेंगे. पूर्व में यह सेवा बंद कर दी गयी थी. जेट एयरवेज का विमान दोपहर 3.00 बजे रांची आयेगा, वहीं गो एयरवेज का विमान सुबह 9.00 बजे रांची पहुंचेगा. कुहासे के कारण विलंब से आया विमान इंडिगो का विमान (दिल्ली-पटना-रांची) शनिवार को डेढ़ घंटा विलंब से रांची पहुंचा. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि पटना में कुहासे के कारण विमान डेढ़ घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर खड़ा रहा. मौसम ठीक होने के बाद विमान सुबह 9.00 बजे के बजाय सुबह 11.30 बजे रांची पहुंचा.तीन घंटा विलंब से आया विमान एयर इंडिया का विमान आइसी 809(मुंबई-दिल्ली-रांची) शनिवार को तीन घंटा विलंब से रांची पहुंचा. विमान का रांची पहुंचने का समय दोपहर 12.45 बजे है, जबकि यह दोपहर 3.45 बजे रांची पहुंचा. विमान के विलंब होने से यात्रियों एवं एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे परिजनों को काफी परेशानी हुई. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह मुंबई से विलंब से उड़ा.

Next Article

Exit mobile version