रिटायर्ड भारतीय ले जनरल संरा शांति अभियान पैनल में
संयुक्त राष्ट्र. भारत के एक अवकाशप्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून द्वारा नियुक्त 14 सदस्यीय एक उच्चस्तरीय पैनल में शामिल किया गया है. यह पैनल विश्व निकाय के शांति अभियान ढांचे की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के आकलन के लिए बनाया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा वर्तमान में संयुक्त […]
संयुक्त राष्ट्र. भारत के एक अवकाशप्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून द्वारा नियुक्त 14 सदस्यीय एक उच्चस्तरीय पैनल में शामिल किया गया है. यह पैनल विश्व निकाय के शांति अभियान ढांचे की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के आकलन के लिए बनाया गया है. लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान विभाग प्रौद्योगिकी पर विशेषज्ञों के फील्ड सपोर्ट विभाग के एक सदस्य हैं. इससे पहले गुहा ने शांति अभियान रणनीतिक भागीदारी कार्यालय के पहले अंतरिम निदेशक के रूप में काम किया था. इससे भी पहले उन्होंने शांति अभियान विभाग के उप सैन्य सलाहकार के रूप में सेवा दी थी.