13 से 15 तक मनायें नेहरू जयंती : सुखदेव भगत

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने 13 से 15 नवंबर तक राज्य भर में नेहरू जयंती मनाने की बात कही है. उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है. ऐसे में सभी जिला […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 12, 2014 11:03 PM

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने 13 से 15 नवंबर तक राज्य भर में नेहरू जयंती मनाने की बात कही है. उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से कहा है कि आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है. ऐसे में सभी जिला और प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करें और कांग्रेस कार्यालय में विद्युत सज्जा करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें.

Next Article

Exit mobile version