समता पार्टी ने सात प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

रांची : समता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो नूर हसन ने यह सूची जारी की. पार्टी ने जमशेदपुर पूर्व से राजेश कुमार झा, जमशेदपुर पश्चिम से अंसार खान, सिल्ली से दिनेश चंद्र महतो, घाटशिला से विश्वनाथ सिंह, इचागढ़ से राजाराम […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 13, 2014 11:03 PM

रांची : समता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो नूर हसन ने यह सूची जारी की. पार्टी ने जमशेदपुर पूर्व से राजेश कुमार झा, जमशेदपुर पश्चिम से अंसार खान, सिल्ली से दिनेश चंद्र महतो, घाटशिला से विश्वनाथ सिंह, इचागढ़ से राजाराम मुर्मू, सिसई से कृष्णा भगत और मांडर से संजय उरांव को प्रत्याशी बनाया है.