झाविमो नेताओं ने बनायी रणनीति
रांची. झाविमो महानगर की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार, हिंदपीड़ी, लोअर बाजार और चुटिया मंडल के पदाधिकारियों ने नौ दिसंबर को होनेवाले रांची विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनायी. वहीं बूथ कमेटियों की भी समीक्षा की गयी. यह तय किया गया कि बूथ कमेटी की ओर से जनसंपर्क अभियान […]
रांची. झाविमो महानगर की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में सुखदेव नगर मंडल, अपर बाजार, हिंदपीड़ी, लोअर बाजार और चुटिया मंडल के पदाधिकारियों ने नौ दिसंबर को होनेवाले रांची विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति बनायी. वहीं बूथ कमेटियों की भी समीक्षा की गयी. यह तय किया गया कि बूथ कमेटी की ओर से जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा आयोजित की जायेगी. रांची विधानसभा प्रत्याशी राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि रांची के विकास के लिए बदलाव जरूरी है. बैठक में जीतेंद्र वर्मा, सुनील गुप्ता, दीपू गाड़ी, महावीर नायक, विक्रांत विश्वकर्मा, आदित्य मोनू, मो नेसार अकरम, शशि ठाकुर, इंदू भूषण गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, नदीम इकबाल, मनतोष सिंह, विनीता मुंडा, रैयाज खान और रेणुका सिंह शामिल थे.