डॉ शरण के निधन पर शोक सभा
रांची: रांची विवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष का डॉ त्रिभुवन नाथ शरण के निधन पर सोमवार को विभाग में शोक सभा आयोजित की गयी. वे 82 वर्ष के थे. डॉ शरण रांची विवि की सेवा में 1956 में आये थे. रांची कॉलेज में सेवा देने के बाद वे पीजी दर्शनाशास्त्र विभाग में […]
रांची: रांची विवि के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष का डॉ त्रिभुवन नाथ शरण के निधन पर सोमवार को विभाग में शोक सभा आयोजित की गयी. वे 82 वर्ष के थे. डॉ शरण रांची विवि की सेवा में 1956 में आये थे. रांची कॉलेज में सेवा देने के बाद वे पीजी दर्शनाशास्त्र विभाग में स्थानान्तरित किये गये. 24 अक्तूबर को रामगढ़ स्थित आवास पर उनका निधन हुआ था. शोक सभा में डॉ प्रियदर्शिनी विजयलक्ष्मी, डॉ रणभूषण प्रसाद, डॉ विमला कुमारी, डॉ सरस्वती मिश्रा, डॉ मीरा देवी, डॉ सुशील अंकन के अलावा अन्य शिक्षक व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखा.