भाजपा का अनगड़ा में जनसंपर्क

रांची. खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड के बानपुर, बोंगइबेड़ा, बूढ़ीबेड़ा, चतरा व अन्य गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री पाहन ने कहा कि राज्य का संपूर्ण विकास भाजपा ही कर सकती है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 20, 2014 9:02 PM

रांची. खिजरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार पाहन ने शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड के बानपुर, बोंगइबेड़ा, बूढ़ीबेड़ा, चतरा व अन्य गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री पाहन ने कहा कि राज्य का संपूर्ण विकास भाजपा ही कर सकती है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डोर-टू-डोर कैंपेन करने एवं मतदाताओं तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाने का निर्देश दिया़ मौके पर सुमित महतो, रामकृष्ण उर्फ मदारी चौधरी, सुकुल महतो, जगु मुंडा, मोहन उरांव, सिकंदर अंसारी, कामेश्वर महतो, अजय महतो, सुरेंद्र महतो, राजू प्रमाणिक, रामसाय मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. सुंदरी ने भी किया प्रचाररांची. खिजरी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी सुंदरी तिर्की ने नामकुम प्रखंड के गारसुन, हुड़ींग दाग, पोरहो टोली, उलातू, मासू व टाटीसिलवे में जनसंपर्क आभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जीत हुई, तो अपने क्षेत्र में विकास कार्य उनकी प्राथमिकता होगी. मौके पर वाहलेन कच्छप, नथानियल लकड़ा, संजय तिर्की, रमेश तिर्की, अफाक आलम, अनिल वैद्य व अशोक मिश्रा मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version