बाल विवाह रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कवायद

एजेंसियां, संयुक्त राष्ट्रसंयुक्त राष्ट्र ने पहली बार एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए सरकारों से आह्वान किया गया है. दुनिया भर में करीब 1.5 करोड़ लड़कियां हर साल बालिका वधु बन जाती हैं और 70 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है….तो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 22, 2014 3:17 PM

एजेंसियां, संयुक्त राष्ट्रसंयुक्त राष्ट्र ने पहली बार एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए सरकारों से आह्वान किया गया है. दुनिया भर में करीब 1.5 करोड़ लड़कियां हर साल बालिका वधु बन जाती हैं और 70 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है….तो 2050 तक 1.2 अरब होंगी बालिका वधुएंगैर सरकारी संगठनों के गठबंधन ‘गर्ल्स नॉट ब्राइड्स’ का कहना है कि अगर कदम नहीं उठाया जाता है तो साल 2050 तक 1.2 अरब लड़कियों की समय से पहले शादी हो जायेगी. नाइजर, बांग्लादेश और भारत में बाल विवाह की बेहद ऊंची दर है लेकिन बाल अधिकार समूह ‘प्लान’ की जारी रिपोर्ट ने कहा कि विकसित देशों में प्रवासी समुदायों के बीच जबरन विवाह भी हो रहे हैं.बाल विवाह को विकास एवं गरीबी से जोड़ने का अनुरोधकनाडा और जांबिया की ओर से पेश प्रस्ताव में सभी देशों से लड़कियों के जबरन विवाह को रोकने के लिए कानून बनाने का तथा बाल विवाह को विकास एवं गरीबी से जोड़ने का अनुरोध किया है. बहरहाल, महासभा की अधिकार कमेटी में ब्रिटेन ने लिंग भेद को लेकर लड़कियों की शिक्षा के समाधान के लिए करीब 20 देशों की ओर से, प्रस्ताव की नाकामी पर निराशा जतायी.

Next Article

Exit mobile version