भाजपा की नरमी से सुझला एएमयू विवाद
राजा पर संगोष्ठी आयोजित करेगा विश्वविद्यालयअलीगढ़. भाजपा ने गतिरोध पर विराम लगाते हुए अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती मनाने की योजना त्याग दी है. दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ने एलान किया है कि राजा के योगदान को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. […]
राजा पर संगोष्ठी आयोजित करेगा विश्वविद्यालयअलीगढ़. भाजपा ने गतिरोध पर विराम लगाते हुए अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में राजा महेंद्र प्रताप की जयंती मनाने की योजना त्याग दी है. दूसरी तरफ विश्वविद्यालय ने एलान किया है कि राजा के योगदान को याद करते हुए उनके जन्मदिन पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने शनिवार को यह जानकारी दी. भाजपा ने पहले विश्वविद्यालय में राजा की जयंती मनाने का एलान किया था, जिसमें एएमयू प्रशासन ने सांप्रदायिक तनाव को लेकर आगाह किया था.