इंडिगो का विमान हवा में चक्कर लगाया

रांची : इंडिगों का विमान बुधवार को एयरपोर्ट के उपर हवा में एक चक्कर लगाया.यह जहाज बेंगलुरु से पटना होते हुए दिन के लगभग 12.55 बजे रांची पहुंच गया था लेकिन एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण यह हवा में चक्कर लगाते रहा.उधर रांची-दिल्ली-मुंबई एयर इंडि़या का जहाज रांची से उड़ने के बाद इसे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 3, 2014 11:01 PM

रांची : इंडिगों का विमान बुधवार को एयरपोर्ट के उपर हवा में एक चक्कर लगाया.यह जहाज बेंगलुरु से पटना होते हुए दिन के लगभग 12.55 बजे रांची पहुंच गया था लेकिन एटीसी से क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण यह हवा में चक्कर लगाते रहा.उधर रांची-दिल्ली-मुंबई एयर इंडि़या का जहाज रांची से उड़ने के बाद इसे लगभग 1.10 बजे लैंड कराया गया.इस संबंध में इंडिगो के स्टेशन मैंनेजर प्रमोद वी उतम चंदानी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि जहाज क्यों चक्कर काट रहा था. इससे यात्री परेशान हो गये थे. उधर मुंबई-दिल्ली-रांची एयर इंडिया का विमान विलंब से आने के कारण रांची से उड़नेवाली यह जहाज विलंब से उड़ी. वहीं शाम में कोलकाता-रांची आनेवाला जेट का विमान भी रद्द रहा.

Next Article

Exit mobile version