देवघर व जमशेदपुर के श्रम न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी पदस्थापित

दो न्यायिक अधिकारियों का पदस्थापनरांची . दो न्यायिक अधिकारियों की सेवा मिलने के बाद उन्हें श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग द्वारा देवघर व जमशेदपुर के श्रम न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश चाईबासा विजय शंकर शुक्ला को श्रम न्यायालय देवघर के पीठासीन पदाधिकारी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 4, 2014 8:01 PM

दो न्यायिक अधिकारियों का पदस्थापनरांची . दो न्यायिक अधिकारियों की सेवा मिलने के बाद उन्हें श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग द्वारा देवघर व जमशेदपुर के श्रम न्यायालय में पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश चाईबासा विजय शंकर शुक्ला को श्रम न्यायालय देवघर के पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया, जबकि जिला व अपर सत्र न्यायाधीश लातेहार लालजी सिंह कुशवाहा को श्रम न्यायालय जमशेदपुर के पीठासीन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि इन न्यायालयों में पीठासीन पदाधिकारी का पद महीनों से रिक्त था. राज्य में छह जिले रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, हजारीबाग में श्रम न्यायालय का गठन किया गया है. इन न्यायालयों में श्रम कानूनों से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है.

Next Article

Exit mobile version