भाजपा नेताओं की 16 चुनावी सभाएं आज

वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 17 दिसंबर को संताल परगना के विभिन्न विधानसभा में 16 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. शहनवाज हुसैन 11.20 बजे सारठ विधानसभा क्षेत्र के मिशन मैदान, 12.25 बजे महगामा विधानसभा क्षेत्र के नया नगर, 1.35 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 16, 2014 8:01 PM

वरीय संवाददाता, रांचीभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 17 दिसंबर को संताल परगना के विभिन्न विधानसभा में 16 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. शहनवाज हुसैन 11.20 बजे सारठ विधानसभा क्षेत्र के मिशन मैदान, 12.25 बजे महगामा विधानसभा क्षेत्र के नया नगर, 1.35 बजे राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लालबथानी, 2.35 बजे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बाबुल सुप्रियो 11.25 बजे पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणा काली मंदिर के समीप, 12.30 बजे महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के फुटबॉल मैदान, 1.40 बजे नाला विधानसभा क्षेत्र के सिंहवाहिनी मैदान, 2.35 बजे नाला विधानसभा क्षेत्र के अंबा मैदान, मनोज तिवारी 11.30 बजे गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के रजोन हाट, 12.40 बजे महगामा विधानसभा क्षेत्र के परेसपानी, 1.45 बजे बरहेट विधानसभा क्षेत्र के ठिंगा मैदान, 3.10 बजे सारठ विधानसभा क्षेत्र के खेल मैदान और अर्जुन मुंडा 11.45 बजे बरहेट विधानसभा डुगु बथाव हाट मैदान, 12.45 बजे बरहेट विधानसभा के हेसा घुटु मैदान, 1.50 बजे शिकारीपाड़ा विधानसभा के फुटबॉल मैदान, 4.05 बजे दुमका विधानसभा के हाइस्कूल मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

Next Article

Exit mobile version