डीएमके छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नेपोलियन

चेन्नई. डीएमके में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री डी नेपोलियन ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा तमिलनाडु में 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले अपना आधार मजबूत करने के लिए प्रयासरत है. एमके अलागिरी के समर्थक और अभिनेता से नेता बने नेपोलियन ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 21, 2014 9:01 PM

चेन्नई. डीएमके में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित पूर्व केंद्रीय मंत्री डी नेपोलियन ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा तमिलनाडु में 2016 के विधानसभा चुनावों से पहले अपना आधार मजबूत करने के लिए प्रयासरत है. एमके अलागिरी के समर्थक और अभिनेता से नेता बने नेपोलियन ने यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. एक दिन पहले ही उन्होंने डीएमके छोड़ दी थी. शाह के दो दिनी तमिलनाडु दौरे में भाजपा में शामिल होनेवाले नेपोलियन तीसरे बड़े नेता हैं. शनिवार को गीतकार गंगई अमारन और कोरियोग्राफर गायत्री रघुराम ने पार्टी की सदस्यता ली थी.

Next Article

Exit mobile version