चिलदाग पंचायत में चला नशामुक्ति अभियान

अनगड़ा. प्रखंड के चिलदाग पंचायत में सोमवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. मुखिया सरोज देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकाली व हडि़या दारू बनानेवालों व बेचनेवालों को कारोबार बंद करने की चेतावनी दी़ महिलाओं ने कहा कि हडि़या दारू के कारण समाज गर्त में चला जा रहा है़ घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 22, 2014 7:01 PM

अनगड़ा. प्रखंड के चिलदाग पंचायत में सोमवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. मुखिया सरोज देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकाली व हडि़या दारू बनानेवालों व बेचनेवालों को कारोबार बंद करने की चेतावनी दी़ महिलाओं ने कहा कि हडि़या दारू के कारण समाज गर्त में चला जा रहा है़ घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है़ इसका दुष्प्रभाव महिलाओं व बच्चों पर व्यापक रूप से पड़ रहा है़ अभियान में मंगरी देवी, सोमारी देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, सालो देवी, अनिता देवी व संतोषी देवी सहित अन्य शामिल थीं.

Next Article

Exit mobile version