चेरो व उनके समर्थकों ने हरेकृष्ण का साथ दिया
गारू. मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हरे कृष्ण सिंह को जीत दिलाने में जेवीएम छोड़ कर भाजपा में आये अवधेश सिंह चेरो व बरवाडीह प्रखंड छिपादोहर के मुखिया रामधनी सिंह ने अर्जुन की भूमिका निभायी है. अवधेश सिंह चेरो मनिका विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर जेवीएम ने […]
गारू. मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के हरे कृष्ण सिंह को जीत दिलाने में जेवीएम छोड़ कर भाजपा में आये अवधेश सिंह चेरो व बरवाडीह प्रखंड छिपादोहर के मुखिया रामधनी सिंह ने अर्जुन की भूमिका निभायी है. अवधेश सिंह चेरो मनिका विधानसभा क्षेत्र से जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, मगर जेवीएम ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इससे नाराज श्री चेरो ने भाजपा में शामिल होकर हरे कृष्ण सिंह को समर्थन किया. भाजपा सूत्रों के अनुसार हरे कृष्ण सिंह को जीत दिलाने में श्री चेरो मनिका, सतबरवा, बरवाडीह, गारू प्रखंड के अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भरपूर सहयोग किया. इधर, मुखिया रामधनी सिंह ने बरवाडीह प्रखंड में सामाजिक कार्यकर्ता देवनाथ सिंह के साथ मिल कर वोटों को बंटने से रोका.