18 से इंडिगो सेवा, बुकिंग शुरू

रांची: इंडिगो की विमान सेवा 18 अगस्त से शुरू होगी. बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी. विमान संख्या 6ई494 दिल्ली से सुबह 6.50 बजे उड़ान भरेगा और पटना सुबह 8.25 बजे पहुंचेगा. पटना से विमान सुबह 8.58 बजे रांची के लिए उड़ेगा और सुबह 9.40 बजे रांची पहुंचेगा. रांची से विमान सुबह 10.10 बजे दिल्ली […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 20, 2013 7:04 AM

रांची: इंडिगो की विमान सेवा 18 अगस्त से शुरू होगी. बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गयी. विमान संख्या 6ई494 दिल्ली से सुबह 6.50 बजे उड़ान भरेगा और पटना सुबह 8.25 बजे पहुंचेगा.

पटना से विमान सुबह 8.58 बजे रांची के लिए उड़ेगा और सुबह 9.40 बजे रांची पहुंचेगा. रांची से विमान सुबह 10.10 बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा और दोपहर 12.00 बजे दिल्ली पहुंचेगा. वहीं, दूसरा विमान 6ई 493 दिल्ली-रांची-पटना-दिल्ली शाम 6.40 बजे दिल्ली से रांची आयेगा. शाम 7.30 बजे पटना पहुंचेगा. पटना से रात आठ बजे दिल्ली के लिए उड़ेगा और रात 9.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा.

इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि यह विमान पूरे देश में यात्रियों को सबसे सस्ता टिकट मुहैया कराता है. टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू कर दी गयी है. नेट पर रांची से पटना और पटना से रांची का किराया 1699 रुपये, रांची से दिल्ली का किराया 4672 रुपये और दिल्ली से रांची का किराया 4783 रुपये है.

Next Article

Exit mobile version