जैविक खेती पर पांच दिनी प्रशिक्षण शुरू (फोटो : ट्रैक में)
रांची : भारत सरकार के क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र, जबलपुर की ओर से झारखंड के गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसकी शुरुआत कांके रोड स्थित समेति सभागार में हुई. इसमें केंद्र के प्रमुख आरपी सिंह ने कहा कि जबलपुर स्थित केंद्र को छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के लिए नामित किया […]
रांची : भारत सरकार के क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र, जबलपुर की ओर से झारखंड के गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसकी शुरुआत कांके रोड स्थित समेति सभागार में हुई. इसमें केंद्र के प्रमुख आरपी सिंह ने कहा कि जबलपुर स्थित केंद्र को छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश के लिए नामित किया गया है. यहां जैविक उत्पादों की जांच की जायेगी. झारखंड को भी अधिक से अधिक जैविक उत्पाद जांच के लिए भेजना चाहिए. किसानों को उर्वरक नियंत्रण आदेश की भी जानकारी दी गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण सभी अधिकारियों के लिए जरूरी है. जैविक उत्पादों की गुणवत्ता बनाये रखना जरूरी है. इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी एसके बख्शी ने भी विचार रखे.